आम खाने के फायदे और नुकसान। Aam Khane Ke Fayde Aur Nuksaan In Hindi

जैसे ही गर्मी का मौसम आता है, तो कुछ लोगों के लिए ये मौसम बहुत ही बेकार होता हैं वही कुछ लोगो के लिए ये मौसम बहुत ही अच्छा होता हैं। क्युकी बहुत से लोगो को इस मौसम का इन्तजार होता हैं, आप भी सोच  रहे होंगे की इस मौसम के आने का लोगो को क्यों इन्तजार होता हैं, क्युकी इस मौसम में हर किसी को मीठे – मीठे आम खाने के लिए मिलते हैं। आम एक ऐसा फल है जिसका नाम सुनते ही लोगो को बचपन के पुराने दिन याद आ जाते हैं।

आम को फलो का राजा ऐसे ही नहीं कहा जाता हैं क्योंकि आम फल के साथ लोगो को उनके बचपन की भी याद दिलाता हैं। बचपन में गर्मी के दिनों में आम के पेड़ के आस- पास घूमना और खेलना हर किसी को याद रहता हैं आज भी गर्मी के दिनों में लोग आम के पेड़ के नीचे बैठ कर समय बिताते हैं और अपने दोस्तों और परिवार के लोगो के साथ बातें करते हैं।

आम का स्वाद भी बहुत अच्छा होता हैं, हर किसी को इसका स्वाद पसंद आता हैं, हर किसी के बचपन के दिन आम से जुड़े होते हैं। आम जब कच्चा होता हैं तो इसमें विटामिन – सी की मात्रा बहुतायत में होती हैं लेकिन जैसे ही आम पक जाता हैं तो इसमें विटामिन – ए की मात्रा बढ़ जाती हैं। आम का वैज्ञानिक नाम मेंगीफेरा इंडिका हैं लेकिन आम को छोटे से बड़े होने तक में कई नाम से जाना जाता हैं। आम के फलो के साथ-साथ आम के पत्ते और छिलके भी बहुत फायदेमंद होते हैं।

Aam Khane Ke Fayde Aur Nuksaan
Aam Khane Ke Fayde Aur Nuksaan

 

हर किसी के घर में जब भी कोई कार्यक्रम होता हैं तो पूजा के लिए आम के पत्ते का उपयोग और घर के द्वार पर माला लगाने के लिए भी आम के पत्ते का उपयोग किया जाता हैं। हवन के लिए आम के पेड़ की सुखी लकड़ी का उपयोग किया जाता हैं। आम के फल, पत्ते और छिलके का उपयोग कई प्रकार की दवाई बनाने में भी किया जाता हैं।

आम को भारत के साथ-साथ पाकिस्तान का राष्ट्रीय फल कहा जाता हैं, आम के उत्पादन में भारत का स्थान पहला होता हैं,  अन्य फलो की तुलना में आम को लोग सबसे ज्यादा पसंद करते हैं। आम कई प्रकार के होते हैं। अल्फांसो सबसे महगें आमों में से एक हैं जो ज्यादातर भारत में पश्चिमी भाग में पाए जाते हैं। आम अलग-अलग आकर के साथ – साथ अलग – अलग रंग में पाए जाते हैं।

आम का सेवन हर कोई करता हैं, लेकिन आम का सेवन करने समय सावधानी जरूर रखनी चाहिए, क्योंकि आम के कुछ प्रजातियों में कीड़े बहुत जल्दी लग जाते हैं। कई लोग को कच्चे आम खाना बहुत पसंद होता हैं, कच्चे आम में नमक- मिर्ची लगाकर खाना बहुत ही अच्छा लगता हैं। अगर सबसे भारी आम की चर्चा करे तो हाथीझूल नामक आम का वजन सबसे ज्यादा होता हैं, इसका वजन 3-4 किलो तक होता हैं।

आम के उत्पादन के बारे में बात करे तो भारत के हर एक क्षेत्र में आम पाया जाता हैं, हर एक क्षेत्र में अलग अलग प्रकार के आम पाए जाते हैं जिनका स्वाद और फलो के रंग और आकर अलग अलग होते हैं। सबसे ज्यादा पाए जाने आम में नीलम आम होता हैं जो हैदराबाद में पाया जाता हैं। बादामी आम जिसका स्वाद बादाम की तरह होता हैं ये कर्नाटक में बहुतायत में पाया जाता हैं।

आम खाने के फायदे :-

1. आम का सेवन दिमाग के लिए बहुत फायदेमंद होता हैं, दिमाग को तेज रखने के लिए इसका सेवन बहुत जरुरी हैं। आम में बायोएक्टिव नामक घटक होते हैं जो दिमाग को स्वस्थ रखता हैं।

2. आम एक मौसमी फल है, आम गर्मी के दिनों में चलने वाली तेज गर्म हवाओ से बचता हैं। गर्मी के आम का जूस पीने से गर्मी से बचाव होता हैं और साथ साथ शरीर में ताजगी बनी रहती हैंl जब किसी की व्यक्ति को लू लगने के कारण बुखार आने लगती हैं तो बचाव में कच्चे आम को उबालकर शरीर पर लगते हैं।

3. जिन लोगो को डायबिटीज होता हैं वो लोग हमेशा कई चीजों का सेवन करने से डरते हैं। खास कर आम को खाने से लेकर परेशान रहते हैं की खाये या न खाये लेकिन डायबिटीज में आम का सेवन कुछ हद तक कर सकते हैं। आम में रक्त शर्करा का स्तर कम होता हैं और आम में फाइबर और मैगीफेरिन भी पाया जाता हैं। 

Aam Khane Ke Fayde Aur Nuksaan
Aam Khane Ke Fayde Aur Nuksaan

 

4. गर्भवती महिला को भरपूर मात्रा में पोषक तत्व और आहार के लिए आम का सेवन बहुत जरुरी होता हैं और गर्भवती महिला के गर्भावस्था के दौरान बहुत फायदेमंद होता हैं। आम में भरपूर मात्रा में विटामिन पाया जाता हैं।

5. आज के भाग- दौड़ भरी ज़िन्दगी में मोटापा और बढ़ता वजन हर किसी की समस्या बन चुकी हैं, मोटापे को कम करने के लिए व्यायाम और योग के साथ साथ खान पान का भी सही ध्यान रखना चाहिए। मोटापे को कम करने के लिए आम का छिलका बहुत ही फायदेमंद होता हैं। क्योंकि इसमें फाइबर की मात्रा सही होती हैं। वजन को कम करने के लिए फलो और सब्जियों का सेवन ज्यादातर करना चाहिए।

6. आम ने एंटी-अस्थमैटिक नामक गुण पाए जाते हैं, जो दमा के रोगियों के लिए बहुत ही फायदेमंद होता हैं। आम विटामिन – सी की एलर्जी की समस्या को कम करने के साथ साथ संक्रमण से लड़ने में सहायता होता हैं। दमा के रोगियों के लिए आम के सेवन के साथ साथ आम की गुठली काम आती हैं।

7.  आम का सेवन करने से हड्डियों को स्वस्थ रखा जा सकता हैं क्योंकि आम में विटामिन  बहुतायत में होता हैं, इसके साथ साथ कैल्शियम की भी मात्रा पर्याप्त होती हैं जो हड्डियों को मजबूत रखने में मदद करता हैं और सूजन और गठिया से बचता हैं।

8.  जिन लोगो को डायरिया होता हैं उन्हें आम का सेवन बहुत ही लाभदायक होता हैं। डायरिया में बहुत से लोग आम का सेवन नहीं करते हैं। क्योंकि आम गर्म होता हैं। आम में एंटी डायरियल नामक गुण होता हैं तो लाभकारी होता हैं, आम के पत्ते में टैनिन भरपूर होता हैं इसीलिए आम के पत्ते का काढ़े के रूप में भी उपयोग किया जाता हैं।

9. आज कल में भाग- दौड़ भरी ज़िन्दगी में हर कोई इतना व्यस्त हो गया हैं की उसे अपना ख्याल ही रहता हैं, ऐसे में शरीर के साथ साथ त्वचा ही ख़राब होने लगती हैं, फलो का सेवन करने से हमारी त्वचा के लिए अच्छा होता हैं, आम में भरपूर मात्रा में विटामिन होता हैं साथ ही कैरोटीनॉयड नामक तत्व होता हैं जो हमारी त्वचा का देखभाल रखता हैं।

10. आज कल में जीवन में भाग दौड़ बहुत ज्यादा हो गयी हैं, जिसे खान पान में कोई ध्यान नहीं रखता हैं और बदलते मौसम और धूल मिटटी के कारण शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो गयी हैं, आम का सेवन करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती हैं और कोई भी बीमारी होने से बचाव होता हैं।

इसे भी पढ़े –

आपको हमारी ये पोस्ट (आम खाने के फायदे और नुकसान।।Aam Khane Ke Fayde Aur Nuksaan In Hindi) कैसे लगी। अपने विचार कमेंट करके जरूर बताये और साथ ही अपने दोस्तों और परिवार में सभी को पोस्ट जरूर शेयर करे ।

Leave a Comment