अंजीर के फायदे और नुकसान anjeer khane ke fayde aur naksaan in hindi

मानव शरीर को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखने के लिए फल बहुत ही जरूर हैं । फलों में भरपूर मात्रा में पोषक तत्व होते हैं और जो हमे स्वस्थ रखने के लिए बहुत ही लाभदायक होते हैं। ऐसा ही एक फल अंजीर होता हैं जो हमारे लिए बहुत ही फायदेमंद होता हैं। अंजीर दो प्रकार के होते हैं एक अंजीर को बोया जाता हैं जिसमे बड़े – बड़े फल और पत्ते होते हैं। और दूसरा अंजीर होता हैं जो की जंगलो में पाया जाता हैं यह छोटे छोटे फल और पत्ते होते हैं। कच्चे अंजीर का रंग हरा होता है लेकिन पकने के बाद इसका रंग पीला या बैगनी और अंदर से हल्का लाल रंग का होता हैं ।

अंजीर के फायदे :-

वजन घटाने में मदद :-  भाग दौड़ भारी ज़िन्दगी के कारण हर व्यक्ति की खान पान और रहन सहन में बहुत ज्यादा बदलाओ आ गए हैं। जिसके कारण ज्यादातर लोग अपने मोटापे से बहुत परेशान हैं । यदि आप अंजीर का सेवन नियमित रूप से करते हैं तो यह वजन को कम करने में काफी मदद करता हैं क्युकी अंजीर में फाइबर की मात्रा बहुत ज्यादा और कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती हैं। यही कारण हैं की अंजीर का इस्तेमाल वजन को कम करने में किया जाता हैं। एक अंजीर में लगभग 50 कैलोरी होती हैं जो वजन कम करने में मदद करता हैं।

अस्थमा को दूर करने में :-  अंजीर का सेवन करने से अस्थमा की समस्या से निजात पाया जा सकता हैं क्यूंकि अंजीर में बहुत से ऐसे गुण होते हैं जो अस्थमा से निजात दिला सकते हैं। शहद और मेथी दाने के पाउडर के साथ अंजीर का सेवन करने से अस्थमा रोगी को बहुत हद तक ठीक कर सकते हैं। और अंजीर का जूस भी बना कर पी सकते है। अंजीर एक फल होने के कारन इसे अपनी डाइट में भी शामिल कर सकते हैं जो अस्थमा के साथ साथ अन्य कई बीमारियों को दूर करने मदद करता हैं और शरीर को स्वस्थ रखता हैं।

anjeer khane ke fayde aur naksaan in hindi

पाचन तंत्र को सही करने में :-  अंजीर में कई प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं, अंजीर का सेवन करने से पाचन तंत्र को अच्छा कर सकते हैं। क्यों की अंजीर में फाइबर होता हैं , फाइबर की मात्रा लगभग 30% तक होती हैं जो पेट में गैस बनने या कब्ज होने की समस्या से दूर रहते हैं और पाचन तंत्र सही होने के कारण भोजन भी बहुत जल्दी पच जाता हैं। जिससे पेट अच्छे से साफ हो जाता हैं और भूख भी लगने लगती हैं। जब पाचन सही तरिके से होता हैं जो शरीर को कार्य करने की क्षमता मिलती हैं।

हड्डियों को मजबूत करने में :-  अंजीर में कई प्रकार के पोषक तत्व होते हैं, उनमे से कैल्शियम की बहुतायक मात्रा में पाया जाता हैं। अंजीर का सेवन करने से हड्डियों को मजबूत करने के साथ साथ हड्डी से जुडी बीमारियों से भी बचा सकते हैं। क्युकी अंजीर में कैल्शियम भरपूर मात्रा में होता हैं जो हड्डियों की मजबूत करता हैं।

यौन शक्ति बढ़ाने में :- शरीर की कमजोरी को दूर करने के लिए दूध के साथ अंजीर का सेवन करना बहुत ज्यादा फायदेमंद होता हैं। ऐसा करने से शरीर की दुर्बलता दूर होती हैं और यौन शक्ति भी बढ़ने लगती हैं। अंजीर का उपयोग बहुत समय पहले से ही यौन शक्ति बढ़ाने में किया जाता हैं।

अंजीर से नुकसान :-

शारीरिक और मानसिक रूप से शरीर को स्वस्थ रखने के लिए अंजीर का सेवन बहुत जरुरी हैं लेकिन नियमित अंजीर का सेवन सिमित करना चाहिए। ज्यादा सेवन करने से नुकसान भी होता हैं। बहुत से लोगो को अंजीर का सेवन करने से एलर्जी की शिकायत होती हैं तो इसका सेवन करने से बचाना चाहिए। अंजीर में शुगर की मात्रा बहुत होती हैं इसीलिए डायबिटीज के रोगियों को इसका सेवन नहीं करना चाहिए , अगर करना भी हैं तो पहले एक बार डॉक्टर से जरूर सलाह ले । लिवर के रोगियों को भी इसका सेवन नहीं करना चाहिए क्यूंकि आंतो में रूकावट आती हैं ।

इसे भी पढ़े –

Leave a Comment