Apple Khane ke fayde:- सेव खाने के बहुत फायदे होते हैं, आपने सुना होगा की यदि हर दिन एक सेब खाने से आपको डॉक्टर के पास जाने की जरुरत नहीं होती हैं, सेब एक ऐसा फल है जिसमे दूसरे फलो की तुलना में ज्यादा पोषक तत्व और लाभदायक होता हैं, सेब में विटामिन और नूट्रियट्स बहुतायत में होता हैं जो हमारे शरीर की बीमारी को दूर करने में मदद करता हैं।
सेब का सेवन हमेशा सुबह के समय करने से हमारे शरीर को अधिक लाभदायक होता हैं, वही रात के समय सेब का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योकि इसके कारण पेट में एसिड बनता हैं। सेब भोजन को पचाने में मदद करता है, यह के बहुत अच्छा अल्कलाइन खाद्य पदार्थ हैं जो शरीर के लिए बहुत अच्छा होता हैं,
सेव में विटामिन सी, ए होती हैं इसमें कैलोरी बहुत कम मात्रा में होती हैं जिससे फैट और कोलेस्ट्रॉल नहीं पाया जाता हैं । नियमित सेव का सेवन करने से कैंसर, डायबटीज की बीमारी नहीं होती हैं। फाइबर की मात्रा अधिक होने के कारण हमे जल्दी भूख भी नहीं लगती हैं, यह पाचन तंत्र को भी सही रखता है , हर दिन सेव का सेवन करने के बाद दूध पीने से चेहरे की रंगत में सुधर होता हैं।
सेब(Apple) खाने के फायदे
वजन को नियंत्रित रखता हैं :- हर कोई जानता है की मोटापा कई प्रकार कई बीमारी की वजह होता हैं और इसे कम करने के लिए हर दिन सुबह खाली पेट सेब का सेवन करना बहुत फायदेमंद होता हैं, यदि अपने वजन को कण्ट्रोल में रखने के लिए खाली पेट सेब का सेवन कर सकते हैं, क्यूंकि सेव में फाइबर अधिक मात्रा में पाया जाता हैं जिससे हमे जल्दी जल्दी भूख नहीं लगती हैं, और हम बार बार ज्यादा खाने से बचते रहते हैं। ऐसा करने से वजन धीरे धीरे कम होने लगता हैं।
रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता हैं :- सेब में विटामिन, प्रोटीन और कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में बहुत करता हैं, सेब के सेवन हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती हैं जिससे हमारा शरीर स्वस्थ रहता हैं और हमे बीमारी से लड़ने में मदद मिलती हैं, ख़ाली पेट सेव के सेवन से ज्यादा फायदा मिलता हैं ।
खून की कमी को पूर्ण करता हैं :- हमारे शरीर में थकान या कमजोरी महसूस होने लगती हैं तब बॉडी में आयरन की कमी होने के कारण होता हैं और साथ ही खून की कमी भी हो जाती हैं, नियमित ख़ाली पेट सेव का सेवन करने से हमारे शरीर में खून की कमी दूर होने लगती हैं और सेब में आयरन की मात्रा बहुत होती हैं, जो की खून को साफ करने के साथ साथ ही हमारे शरीर में आयरन की कमी नहीं होने देता हैं ।
आँखों की रौशनी बढ़ाने में :- आज की भाग दौड़ ज़िन्दगी में हर कोई इतना बिजी हैं की उसे अपने खान पान से ले कर रहना सहन सब कुछ बदल चूका हैं, जिससे बाहर का खाना खाने का आदी हो गया हैं जिससे हमारे शरीर को जरूर पोषक तत्व नहीं मिल रहे हैं। जब जरुरी पोषक तत्व नहीं मिल पाते हैं तो शरीर के साथ साथ आँखे भी कमजोर होने लगती हैं , आँखों की कमजोरी को दूर करने के लिए नियमित रूप से सेब का सेवन करना चाहिए जिससे धीरे धीरे हमे अच्छा महसूस होगा ।
अन्य फायदे :- नियमित सेब का सेवन करने से हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती हैं और हमे अनेक बीमारिया होने से बच जाते हैं । सेब अस्थमा के रोग में भी बहुत लाभदायक होता हैं , ये दमा से छुटकारा दिलाने में मदद करना हैं । सेब में फ्लेवोनोइड्स होता हैं जो की फेफड़ो को ताकत प्रदान करते हैं जिससे अस्थमा के रोगियों को राहत मिलती हैं । जिन लोगो को सुबह पेट न साफ होने की समस्या होती हैं वो लोग सेब का सेवन करने से ठीक हो जायेगा ।
ख़ाली पेट सेव का सेवन करने से गैस और डाइजेशन की समस्या दूर हो जाती हैं । अगर किसी व्यक्ति को पथरी की समस्या हैं तो उसके लिए उसे सेब के जूस का सेवन या सेव का सिरका का सेवन करने से पथरी के दर्द से आराम मिलता हैं । सेव का सेवन करने से हड्डियाँ मजबूत होती हैं, सेव में भरपूर मात्रा कैल्शियम होता हैं जो हमारे शरीर में कैल्शियम की मात्रा को बढ़ाने में मदद करता हैं ।
आपको अब समझ आ गया होगा की सेव का सेवन हमारे सेहत के लिए कितना जरूर हैं। ख़ाली पेट सेव का सेवन करने से हमे बहुत सारे लाभ होते हैं और हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ा देता हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
1. सेब खाने से क्या फायदा और क्या नुकसान है?
सेब में विटामिन सी,पोटेशियम और फाइबर पर्याप्त मात्रा में पाया जाता हैं। जो ब्लड प्रेशर को कण्ट्रोल करता हैं। और ह्रदय रोग के जोखिम को भी कम करता हैं।
2. सेब खाने का दिन का सबसे अच्छा समय कौन सा है ?
सेव खाने का सबसे अच्छा समय सुबह का समय होता हैं। जब हलकी भूख लगने पर सेव को नाश्ता के रूप में खा सकते हैं। यह एक पौष्टिक नास्ता हैं।