दही, एक ऐसा खाद्य पदार्थ हैं जो हर घर में आसानी से मिल जाता हैं। और साथ ही यह सेहत के लिए बहुत की फायदेमंद होता हैं। दही में कई प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जैसे की प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम, विटामिन भरपूर मात्रा में पाया जाता हैं। जो आंत और पेट को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। आपने ज्यादातर लोगो से सुना होगा की दही का सेवन दिन में करना चाहिए और रात में दही का सेवन नहीं करना चाहिए। क्युकी रात के समय के दही का सेवन करने से सर्दी – जुकाम, पेट दर्द जैसी कई समस्याएं हो सकती हैं।
दही का सेवन करने के फायदे :-
- दही का सेवन करने से शरीर की पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन और कैल्शियम मिल जाता हैं जो शरीर को स्वस्थ रखने में बहुत मदद करता हैं और साथ दही का पाचन आसानी से हो जाता हैं जिससे वो शरीर की जरुरी पोषक तत्व प्रदान करता हैं ।
- जब भी वजन को कम करना होता है तो दही का सेवन बहुत की फायदेमंद होता हैं क्यों की दही का सेवन करने से पेट भर जाता हैं और हमे लम्बे समय तक भूख का एहसास नही होता हैं।
- आज कल की भाग दौड़ भरी ज़िन्दगी में दिन भर काम करने के कारण थकान बहुत जल्दी होती हैं लेकिन दही का सेवन करने से हमे थकान से जल्दी आराम मिलता हैं। क्युकी दही का सेवन करने से शरीर में ऊर्जा जल्दी मिलती हैं। दही में भरपूर मात्रा में ऊर्जा पायी जाती हैं। और दही को शक्कर के साथ सेवन करने से काम शक्ति बढ़ती हैं जो नपुंसकता कम करती हैं और शुक्राणु की संख्या को बढ़ती हैं।
- दही का नियमित सेवन करने से शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद मिलती हैं जो कई प्रकार की बीमारी से हमारी रक्षा करनी हैं और दातो को सड़ने से रोकता हैं साथ की दही में रक्त सर्करा की मात्रा सही होती हैं जो मधुमेह के रोगी के लिए बहुत फायदेमंद होता हैं रोगियों को मधुमेह में होने वाली गुप्त अंगो की खुजली को कम करता है और मधुमेह को नियत्रित करता हैं।
- दही का पाचन आसानी से होता हैं, दही का सेवन करने से पेट और आंतो के पाचक स्त्राव आसानी से तैयार होते हैं और भारी भोजन को पचाने में मदद करता हैं । दही खून के अंदर वसा की मात्रा को घटाने का काम करता हैं, जिससे रक्तचाप नियत्रित रहता हैं और दिल की बीमारी की सम्भावना बहुत की कम हो जाती हैं।

- दही को शहद और बादाम के साथ मिलाकर चेहरे में लगाने से त्वचा की ख़राब और मृत कोशिका को निकाल देता हैं। जिससे त्वचा में चमक और निखार बढ़ जाता हैं। दही को गुलाब जल और हल्दी के साथ मिलाकर लगाने से त्वचा में निखार और त्वचा मुलायम हो जाती हैं। दही को संतरे के छिलके के साथ मिलाकर लगाने से त्वचा का रंग गोरा हो जाता हैं। त्वचा की झुरिर्यों को कम करने के लिए दही को नीबू रस के साथ मिलाकर लगाना चाहिए।
- बालो को चमकदार और रेशमी बनाने के लिए दही को 30 मिनट तक लगाकर उसे फिर ठण्ड पानी से धो दे। यदि मेहदी के साथ लगाने से बालो के लिए बहुत ही फायदेमंद होता हैं।
- दही का सेवन नियमित रूप से दिमाग के लिए बहुत की फायदेमंद होता हैं। यह दिमाग में सकारात्मकता बढ़ाने में मदद करता हैं और साथ ही चिंता, नकारात्मक विचार आने कम हो जाते हैं ।
दही का सेवन उन लोगो को कभी नहीं करना जिन्हे दूध या दूध से बने उत्पाद से एलर्जी होती हैं। खांसी, जुकाम होने पे दही का सेवन नहीं करना चाहिए । जिन्हे पाचन की समस्या हो उन लोगो को भी दही का सेवन नहीं करना चाहिए।
यह पोस्ट (दही खाने के फायदे और नुकसान। Dahi khane ke fayde Aur Nuksaan In Hindi ) आपको अच्छी होगी। इसे अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर शेयर करे।
इसे भी पढ़े –