दिल्ली में घूमने की 25 सबसे खूबसूरत जगह।। Best Place to Visit In Delhi

 Delhi me ghumne ki jagah:- दिल्ली, भारत देश की राजधानी हैं। इसके साथ ही दिल्ली भारत के बड़े- बड़े महानगरों में से एक हैं। यहाँ पर बहुत सी ऐतहासिक पुरानी इमारते और मंदिर भी हैं। जो कि दुनिया भर में फेमस हैं। दिल्ली, भारत का सबसे बड़ा और मुख्य राजनीति केंद्र हैं। यहाँ पर केंद्र सरकार कि तीनो इकाइयां- कार्यपालिका, सांसद और न्यायपालिका।

दिल्ली आबादी में मुंबई के बाद दूसरा सबसे ज्यादा आबादी वाला महानगर हैं। इस शहर की आबादी लगभग 1.95 करोड़ हैं। दिल्ली में हर साल देश-विदेश से लाखो लोग पर्यटक बन कर घूमने के लिए आते हैं। यहाँ पर घूमने के लिए कई ऐतहासिक और पुरानी इमारते हैं। प्राचीन समय में राजा- महाराजाओ के द्वारा बनबाई गयी कई इमारते हैं।

दिल्ली में घूमने के लिए बहुत ही जगह हैं जहाँ पर आप अपनी फॅमिली के साथ आकर समय व्यतीत कर सकते हैं। साथ ही यहाँ पर चारो तरह बाजार हैं जहाँ पर आपको अपनी जररूत का सामान आसानी से मिल जाता हैं।

दिल्ली शहर को दिल वालो कि नगरी भी कहा जाता हैं, यह शहर यमुना नदी के पास बसा हुआ हैं। यहाँ बहुत प्राचीन नगर हैं जो कि सिंधु घाटी सभ्यता से जुड़ा हैं। महाभारत काल के समय में दिल्ली को इंद्रप्रस्थ नाम से जाना जाता था।

दिल्ली में घूमने की जगह।। Best Place to Visit In Delhi

  1. इंडिया गेट
  2. लाल किला
  3. राष्ट्रपति भवन
  4. क़ुतुब मीनार
  5. अक्षरधाम मंदिर
  6. इस्कॉन मंदिर
  7. कमल मंदिर
  8. हुमायुँ का मकबरा
  9. जामा मस्जिद
  10. जंतर मंतर
  11. मुग़ल गार्डन
  12. लोधी गार्डन
  13. चांदनी चौक
  14. छत्तरपुर मंदिर

दिल्ली में घूमने की जगह

इंडिया गेट India Gate Delhi

इंडिया गेट,प्रथम विश्व युद्ध में शहीद हुए सैनिको की याद में 1931 में बनाया गया था। यहाँ पर हमेशा अमर जवान ज्योति जलती रहती हैं और इस इमारते के चारो ओर कई शहीद सैनिको के नाम लिखे हुए हैं। यहाँ दिल्ली में राष्ट्रपति भवन के सामने बना हुआ हैं।

delhi places to visit
Image source – pixabay

लाल किला Red Fort Delhi 

लाल किला, दिल्ली का सबसे खूबसूरत किलो में से एक हैं। यह किला दिल्ली शहर के मध्य में बना हुआ हैं। इस किला का निर्माण 17 वीं शताव्दी में शाहजहाँ से करवाया था। इस किला का निर्माण लाल रंग के बलुआ पत्थर से किया गया हैं। इसी कारण से इसे लाल किला कहा जाता हैं। जहाँ पर आज भी 15 अगस्त और 26 जनवरी को ध्वजारोहण राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के द्वारा किया जाता हैं।

लाल किला यमुना नदी के किनारे पर बना हुआ हैं। प्राचीन समय में मुग़ल शासको का प्रमुख निवास स्थान होता था। जिसे 2007  में यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर में शामिल किया गया हैं।

delhi me ghumne ki jagah
Image source – pixabay

क़ुतुब मीनार Qutub minar Delhi

क़ुतुब मीनार का निर्माण 1192 ईस्वी में कुतुबुद्दीन ऐबक ने करवाया था। यह दुनिया का सबसे ऊँचा मीनार हैं। क़ुतुब मीनार, दक्षिण दिल्ली में महरौली में स्थित हैं। क़ुतुब मीनार की ऊंचाई 72.5 मीटर हैं। यह एक ऐतहासिक और प्राचीन मीनार हैं।

क़ुतुब मीनार, दिल्ली में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक हैं। यहाँ पर आप घूमने के लिए सुबह 7:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक घूम सकते हैं। उसके बाद इसके सभी दरवाजो को बंद कर दिया जाता हैं।

ghumne ki jagah in delhi
Image source – pixabay

 

राष्ट्रपति भवन Rashtrapati Bhavan Delhi

राष्ट्रपति भवन, दिल्ली के लगभग 330 एकड़ में फैला हुआ हैं। यह दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा निवास स्थान हैं। इस ईमारत का निर्माण 1912 में शुरू हुआ था और 1929 में बन कर तैयार हुआ था। इसमें लगभग 340 कमरे और 700 से भी ज्यादा कर्मचारी इस भवन में काम करते हैं।

delhi ghumne ki jagah
Image source – pixabay

 

हुमायुँ का मकबरा Humayun’s Tomb Delhi

हुमायुँ का मकबरा का निर्माण हुमायुँ की पत्नी हाजी बेगम ने कराया था। यह मकबरा मुग़ल वास्तुकला का सबसे अच्छा प्रतीक हैं। यहाँ पर हुमायुँ के साथ- साथ अन्य मुख्य सदस्यों का भी मकबरा हैं।

delhi tourist placesImage source – pixabay

जामा मस्जिद Jama masjid Delhi

जामा मस्जिद, दिल्ली शहर के बीच में बना हुआ हैं। यह भारत की सबसे बड़ी मस्जिद हैं। जहाँ पर एक साथ 25000+ लोग नमाज पड़ सकते हैं। इसका निर्माण 1656 में बनवाया गया था। इसे शाहजहाँ ने बनवाया था।

places to visit in delhi
Image source – pixabay

दिल्ली में बारे में पूछे जाने वाले सवाल 

1. दिल्ली में कौन सी जगह मशहूर है?

दिल्ली में मशहूर जगह:-

  • क़ुतुब मीनार
  • इंडिया गेट
  • लाल किला
  • हुमायुँ का मकबरा
  • जामा मस्जिद
  • लोटस टेम्पल
  • राष्ट्रपति भवन
  • जंतर मंतर दिल्ली
  • अक्षरधाम मंदिर
  • नेशनल रेल म्यूजियम
  • इस्कॉन मंदिर

2. दिल्ली का मुख्य भोजन क्या है?

दिल्ली का मुख्य भोजन कबाब हैं। दिल्ली में रहने वाले लोग कबाब को बहुत ज्यादा पसंद करते हैं। दिल्ली में आपको कई प्रकार के कबाब मिल जाते हैं, सभी प्रकार के कबाब मसालो से भरपूर होते हैं जिसे कारण खाने में भी बहुत स्वादिष्ट होते हैं। दिल्ली में सबसे ज्यादा काकोरी कबाब, गलौटी कबाब और शमी कबाब फेमस हैं।

3. मुझे लाल किला कब जाना चाहिए?

आपको लाल किला सोमवार को छोड़कर किसी भी दिन जा सकते हैं। क्योंकि लाल किला सोमवार को बंद रहता हैं। लाल किले के जाने का समय सुबह 9:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक हैं। लाल किला में जाने का टिकट भारतीयों के लिए 35 रूपये हैं। लाल किला के सामने शाम के समय दो भाषाओ (अंग्रेजी और हिंदी) में साउंड शो और लाइट होते हैं।

4. चांदनी चौक कौन से दिन बंद रहता है?

चांदनी चौक सोमवार के दिन बंद रहता हैं। साथ ही सभी त्योहारों में भी बंद रहता हैं। चांदनी चौक दिल्ली में सबसे ज्यादा फेमस बाजार हैं जहाँ पर आपको हर प्रकार के सामान आसानी से मिल जाता हैं। यहाँ पर जाने का सबसे अच्छा समय सुबह 9:30 बजे से रात 8:00 बजे तक का होता हैं।

5. दिल्ली में सबसे महंगा इलाका कौन सा है?

दिल्ली में सबसे महंगा इलाका जोर बाग हैं। जोर बाग़, दक्षिण दिल्ली में स्थित हैं। यहाँ हुमायुँ का मकबरा, सफदरजंग मकबरा, खान बाजार और लोधी गार्डन से सटा हुआ हैं।

6. दिल्ली घूमने का सबसे अच्छा समय कौन सा है?

दिल्ली घूमने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च तक का होता हैं। इस समय पर मौसम बहुत अच्छा होता हैं और दिल्ली में चारो तरह हरियाली बनी रहती हैं।

7.  दिल्ली का पुराना नाम क्या है?

दिल्ली का पुराना नाम इंद्रप्रस्थ हैं। इंद्रप्रस्थ में पांडव रहते हैं। समय के साथ- साथ इसके चारो ओर आसपास कई शहर में बसने लगे जिनमे से लाल कोट, फिरोजाबाद, तुगलकाबाद, शाहजहानाबाद, दीनपनाह और किला राय पिथौरा हैं।

8. दिल्ली में कौन कौन सी ऐतिहासिक इमारतें हैं?

दिल्ली में कई ऐतिहासिक इमारतें हैं। जो दुनिया भर में फेमस हैं।

  • क़ुतुब मीनार
  • लाल किला
  • जामा मस्जिद
  • इंडिया गेट
  • हुमायुँ का मकबरा

9. दिल्ली का चोर बाजार कितने बजे तक लगता है?

दिल्ली का चोर बाजार सिर्फ रविवार के दिन लगता हैं और यह बाजार शाम 4 बजे से सुबह 4 बजे तक रहता हैं। यह मार्किट लाल किले से सामने करीब 2-2.5KM के क्षेत्र में फैला होता हैं।

दोस्तों आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी कैसी लगी। Comment Box में Comment करके जरूर बताये, साथ ही अपने फॅमिली और दोस्तों के साथ जरूर शेयर करे। अंत तक हमारी इस पोस्ट (दिल्ली में घूमने की 25 सबसे खूबसूरत जगह।। Best Place to Visit In Delhi)को पढ़ने के लिए धन्यवाद।

इसे भी पढ़े :-

Leave a Comment