khane ke Fayde:- किसी भी प्रकार के व्यंजन का स्वाद बढ़ाने के लिए और सुगंध के लिए इलायची/Elaichi का उपयोग किया जाता हैं। क्योंकि इलायची औषधीय गुण से भरपूर होता हैं। इसमें बहुत से पोषक तत्व होते हैं जो मानव शरीर के लिए बहुत ही फायदेमन्द होते हैं। भारत में इलायची का सबसे ज्यादा उपयोग स्वाद और खुशबु को बढ़ाने में किया जाता हैं। इलायची का उपगोय औषधि के साथ- साथ मसाले के रूप में बहुत किया जाता हैं।
इलायची दो प्रकार की होती हैं, एक को हरी इलायची और दूसरे को काली इलायची कहा जाता हैं। हरी इलायची को ज्यादातर लोग छोटी इलायची के नाम से जानते हैं। इसका उपयोग ज्यादातर खाने में किया जाता हैं। इसे मीठे पकवान, नमकीन पकवान, चावल से बनाने पकवान और दूध से बनाने वाले पकवान में स्वाद और सुंगध बढ़ाने में किया जाता हैं।
वही बात करे, बड़ी इलायची जिसे अधिकतर लोग काली इलायची के नाम से जाना जाता हैं। इसका मुख्य उपयोग गर्म मसाले के रूप में किया जाता हैं। इसे भूरी और लाल इलायची के नाम से भी जानते हैं। इसका ज्यादातर उपयोग ज्यादा मसालों वाले व्यजनो में किया जाता हैं।
इलायची का उपयोग :-
भारत में इलायची का उपयोग औषधीय के अलावा मसलो के रूप में ज्यादा किया जाता हैं। शाकाहारी और मांशाहारी दोनों प्रकार के खाने में स्वाद और सुगंध बढ़ाने में इसका उपयोगग किया जाता हैं। पेय पदार्थ चाय, कॉफ़ी में भी इसका इस्तेमाल किया जाता हैं। वही मसालेदार व्यजनो के अलावा मिठाई बनाने के भी किया जाता हैं। इसमें कैल्शियम, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं।

इलायची खाने के आश्चर्य करने वाले फायदे
1. इलायची का सेवन करने से पाचन क्रिया हो सुधरने में मदद करता हैं। छोटी इलायची भोजन को आसानी से पचाने में मदद करता हैं। वही बड़ी इलायची कब्ज, पेट दर्द और गैस से राहत पहुंचाता हैं।
2. बड़ी इलायची में एंटीऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं जो कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करता हैं और रक्त प्रवाह की कमी से होने वाली बीमारियों में बचाता हैं। यह ह्रदय को स्वस्थ रखने में बहुत सहायक होता हैं।
3. यह चिंता और तनाव को कम करने में बहुत ही सहायक होती हैं। एक शोध के अनुसार एंग्जायटी की समस्या से छुटकारा दिलाने में इलायची का महत्वपूर्ण योगदान होता हैं।
4. छोटी इलायची का सेवन करने से मुँह की बदबू को दूर करने में सहायक होती हैं। जब पाचन क्रिया ख़राब और कब्ज के कारण मुँह से बदबू आने लगती है। तो इसका सेवन करने से पाचन क्रिया सही हो जाती हैं और मुँह की बदबू को भी दूर करता हैं। एक एक प्रकार का माउथ फ्रेशनर का काम करता हैं।
5. खाने के बाद इलायची का सेवन करने से खाने को पचाने में मदद करता हैं। साथ ही पेट की जलन से भी राहत दिलाता हैं। और जब उल्टी जैसा महसूस होने पर इलायची खाने से राहत मिलती हैं।
6. कभी- कभी अचानक जब हिचकी आने लगती हैं तो हिचकी को रोकने के लिए इलायची का सेवन करते हैं।
7. इसमें भूख को बढ़ाने के गुण भी पाए जाते हैं। जब भूख न लगने की शिकायत होने पर इलायची का सेवन करने से पाचन क्रिया सही करके भूख को बढ़ा देता हैं।
8. इलायची में बहुत से औषधीय गुण पाए जाते हैं, जो याददाश्त को भी बढ़ाने में मदद करते हैं। इसका इस्तेमाल चाय, कॉफी या अन्य खाद्य पदार्थ के साथ भी किया जाता हैं।
इलायची/Elaichi से नुकसान
हर कोई जानता हैं, कि इलायची में अनेक प्रकार के गुण पाए जाते हैं। लेकिन इसका ज्यादा सेवन करने से कब्ज और एलर्जी की समस्या होने लगती हैं। इसीलिए इसका सेवन ध्यानपूर्वक करना चाहिए।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
1. प्रतिदिन इलायची खाने से क्या होता है?
प्रतिदिन इलायची खाने से ब्लड प्रेशर को कण्ट्रोल करता हैं और हृदय की बीमारियों से भी रक्षा करता हैं। यूरिन के समस्या होने पर बहुत फायदेमंद होता हैं। इसका नियमित उपयोग माउथ फ्रेशनर के रूप में किया जाता हैं।
2. रात को सोते समय इलायची खाने से क्या होता है?
रात को सोते समय इलायची खाने से नींद न आने की समस्या से राहत मिलती हैं। इसे रात में चबाकर खाने के बाद गुनगुने पानी पी लेने से अच्छी नींद आती हैं।
दोस्तों, आशा करता हूँ कि हमारे द्वारा दी गयी जानकारी आपको बहुत अच्छी लगी होगी। यदि आपका कोई सवाल हो या आपकी कोई राय हो तो Comment Box में Comment करके जरूर बताये। हमारे इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ने के लिए धन्यवाद।