Jaipur me ghumne ki jagah :- जयपुर शहर भारत के सबसे खूबसूरत शहरों में से एक हैं। जयपुर,भारत देश के सबसे बड़े राज्य राजस्थान की राजधानी हैं। यह राजस्थान का सबसे बड़ा शहर भी है। यह अपनी ऐतहासिक इमारतों और संस्कृति के लिए पूरी दुनिया में प्रसिध्द हैं। इसीलिए पूरी दुनिया जयपुर को Pink City ( गुलाबी नगरी ) के नाम से भी जानती हैं। और जयपुर शहर की स्थापना 1726 में आमेर के महाराजा सवाई जयसिंह द्वितीय ने की थी।
जयपुर भारत के एक ऐसा शहर हैं जो अपने ऐतहासिक शानदार महलों और किलो के लिए प्रसिध्द हैं, यहाँ की सुंदरता हो देखने के लिए दुनिया भर के लोग आते हैं। यहाँ के बाजारों में अलग- अलग तरह की पारम्परिक पोषक, जटिल तरीको से तैयार किये गए आभूषणों के लिए प्रसिध्द हैं। प्राचीनकाल में जयपुर आने के लिए भिन्न- भिन्न दिशाओ में 7 दरवाजे होते थे लेकिन आज के समय में एक और नया दरवाजा बन गया हैं। यह राजस्थान का सबसे बड़ा राज्य होने के साथ साथ सबसे ज्यादा आबादी वाला शहर भी हैं। आइये अब जानते हैं कि जयपुर में घूमने के लिए फेमस जगह कौन- कौन सी हैं।
जयपुर में घूमने की जगह।।Place to visit in Jaipur
1. हवा महल
2. सिटी पैसेल
3. रामबाग पैलेस
4. अम्बर महल
5. जल महल
6. आमेर का किला
7. समोद महल
8. जयगढ़ किला
9. बिरला मंदिर
10. जंतर मंतर
11. कनक घाटी
12. भानगढ किला
13. खाटू श्याम जी मंदिर
14. मोती डूंगरी गणेश जी मंदिर
15. अल्बर्ट हॉल म्यूजियम
हवा महल Hawa Mahal Jaipur
हवा महल, जयपुर का सबसे लोकप्रिय पर्यटक स्थल हैं। इसका निर्माण 1799 में महाराजा सवाई प्रताप सिंह से कराया था। इस महल का निर्माण अद्वितीय हैं । हवा महल किला, लाल और बलुआ पत्थर से बना हुआ हैं। इसमें हवा के प्रवेश के लिए भिन्न- भिन्न प्रकार की छोटी- बड़ी 953 खिड़कियां बना हैं। यह किला 5 मंजिल का बना हुआ हैं। लेकिन इसमें एक मंजिल से दूरसे मंजिल तक जाने के लिए सीढ़िया नहीं बनी हैं। इसमें रैंप की मदद से जाते हैं। इस महल में ऊपर से देखने पर सिटी पैलेस, जंतर- मंतर और जयपुर शहर का मनमोहक दृश्य देखने को मिलता हैं।

सिटी पैलेस City Palace Jaipur
सिटी पैलेस, जयपुर के मध्य में स्थित राजस्थान के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थल हैं। यह महल राजस्थानी और मुग़ल वास्तुकला का मिश्रण हैं। इसका निर्माण 1729 से 1732 के मध्य में महाराजा सवाई जय सिंह द्वितीय में कराया था। इसे जयपुर का दिल भी कहा जाता हैं, इसमें महल के अंदर भी चंद्र महल और मुबारक महल जैसे कई इमारते भी शामिल हैं।
सिटी पैलेस में खूबसूरत बगीचा भी हैं इसके साथ भी बगीचे के मध्य में फव्वारा भी हैं। महल में संग्रहालय भी हैं जो प्राचीन हथियारों, चित्रों और अन्य कलाकृतियों का संग्रह हैं। जो जयपुर के इतिहास और संस्कृति पर प्रकाश डालता हैं।
सिटी पैलेस में मुबारक महल बहुत ही आकर्षक का केंद्र हैं। जो महल की दीवारों और छत को लुभावनी पेंटिंग के लिए जाना जाता हैं। यहाँ पर राजस्थानी और मुग़ल वास्तुकला का एक मिश्रण दिखाता हैं। जिसे 19 वीं शताब्दी के अंत में बनाया गया था।

जल महल JAL Mahal Jaipur
जल महल, जयपुर से नाहरगढ़ जाने के रास्ते में अरावली पहाड़ियों के बीच मानसागर झील में बना हुआ बेहद ही खूबसूरत और आकर्षक जगह हैं। इस महल का निर्माण महाराजा सवाई जय सिंह में कराया था। जल महल एक 5 मंजिला इमारत हैं। लेकिन मानसागर झील में 4 मंजिल हमेशा पानी में डूबे रहते हैं। सिर्फ पांचवां मंजिल दिखाई देता हैं। यहाँ पर हर साल मकरसंक्रांति पर्व पर लोग दूर – दूर से पतंगबाजी में भाग लेने आते हैं।

इसे भी पढ़े :- खजुराहो मंदिर का रोचक इतिहास Interesting History of Khajuraho Temple
आमेर का किला Amber Palace Jaipur
आमेर का किला, जयपुर शहर से 12 Km दूर जयपुर के बाहरी इलाके में स्थित हैं। यह चिल का टीला नामक पहाड़ी की चोटी पर आमेर का किला स्थित हैं। यह किला संगमरमर और लाल बलुआ पत्थर से बना हुआ हैं। इसका निर्माण महाराजा मान सिंह में 1592 में करवाया था।
आमेर का किले में शीश महल आकर्षण का बहुत बड़ा केंद्र हैं। वही इसमें एक सुख मंदिर हैं जहाँ पर गर्मियों के दिनों में राजा और रानी विश्राम करते थे। किले के अंदर ही दिलाराम बाग़ जैसे कई खूबसूरत बगीचे हैं जो आकर्षण का केंद्र हैं।

जयपुर के बारे में पूछे जाने वाले सवाल
1. जयपुर का पुराना नाम क्या है?
जयपुर का पुराना नाम जयनगर था, इस शहर को आमेर के महाराजा जयसिंह द्वितीय के द्वारा बसाया गया था। कुछ समय बाद इसका नाम जयपुर रख दिया गया था।
2. जयपुर का दूसरा नाम क्या है?
जयपुर का दूसरा नाम गुलाबी शहर(Pink City) हैं। जयपुर को भारत का पेरिस भी कहा जाता हैं।
3. पिंक सिटी क्यों प्रसिद्ध है?
1876 में जब रानी विक्टोरिया के पति प्रिंस अल्बर्ट के स्वागत के लिए जयपुर शहर को गुलाबी रंग से रंगा गया था। तभी से जयपुर पिंक सिटी के नाम से प्रसिध्द हैं।
4. जयपुर में सबसे अच्छी जगह कौन सी है?
जयपुर में घूमने के लिए बहुत सी अच्छी- अच्छी जगह हैं, जिनमे से कुछ खास जगह –
- जल महल
- हवा महल
- आमेर का किला
- सिटी पैलेस
- जयगढ का किला
- बिरला मंदिर
- जंतर मंतर
- अल्बर्ट हॉल संग्रहालय
- खाटू श्याम मंदिर
- सामोद महल
5. जयपुर घूमने का सही समय क्या है?
जयपुर घूमने का सही समय ठंडी का मौसम( सितम्बर से मार्च तक) होता हैं। क्योंकि राजस्थान एक रेगिस्तानी क्षेत्र हैं इसलिए यहाँ पर गर्मी और बारिश के मौसम में घूमने के लिए सही जगह नहीं हैं।
6. जयपुर में कितने महल है?
जयपुर में कई महल हैं। जिनमे से हवा महल, जंतर-मंतर, आमेर का महल, जल महल, नाहरगढ़ का किला, समोद का महल इत्यादि महल हैं जो देखने में बहुत ही आकर्षक और खूबसूरत हैं।
दोस्तों आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी कैसी लगी। Comment Box में Comment करके जरूर बताये, साथ ही अपने फॅमिली और दोस्तों के साथ जरूर शेयर करे। अंत तक हमारी इस पोस्ट (जयपुर में घूमने की जगह।।Place to Visit In Jaipur)को पढ़ने के लिए धन्यवाद।