ज्यादातर आपने सुना होगा कि हर दिन फल जरूर खाना चाहिए जिससे हमे कोई भी बीमारी होने से बचाव होता हैं, जैसे कि सुना होता कि हर दिन एक सेव खाने से शरीर स्वस्थ रहता हैं और है डॉक्टर के पास जाने कि जरूर नहीं होती हैं उसी प्रकार नियमित रूप से खजूर का सेवन करने से भी हमे डॉक्टर के पास जाने कि जरूरत नहीं होती हैं। खजूर का फल खाने में जितना स्वादिष्ट होता हैं उतना ही इसके गुण भी होते हैं। खजूर खाने में मीठे होते हैं और सेहत में लिए भी बहुत फायदेमंद होते हैं।
खजूर एक ऐसा फल होता हैं जो प्राकृतिक रूप से ही मीठा होता हैं खजूर में फाइबर बहुतायत में पाया जाता हैं खजूर का पेड़ बहुत बड़ा होने के साथ साथ इसकी पत्तिया भी लम्बी होती हैं। इसका वैज्ञानिक नाम फीनिक्स डेक्टाइलीफेरा हैं। खजूर की खेती सबसे पहले इराक देश से शुरू हुई हैं। फिर इसके बाद धीर धीरे – धीरे अन्य देशो में इसकी खेती होने लगी हैं। खजूर कि खेती करने ज्यादातर देशो में इस लिए होती हैं क्यूंकि खजूर फल के साथ साथ इसके बीज भी काम में आते हैं, इसके बीज का उपयोग कॉफी, साबुन और कॉस्मेटिक तेल बनाने में किया जाता हैं। खजूर के ताजे फल अगस्त से दिसम्बर तक ही मिलते हैं, और सूखे खजूर साल भर मिलते रहते हैं।
खजूर खाने के फायदे
बालों की सेहत के लिए :- खजूर का सेवन बालों के लिए बहुत ही फायदेमंद होता हैं क्योकिं खजूर में आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता हैं। जो बालों के विकास के सहायक होते हैं, खजूर में स्कैल्प में रक्त के संचालन को बड़ा देता हैं। साथ ही इसमें विटामिन की होता हैं जो बालों की ग्रोथ में मदद करता हैं। नियमित खजूर का सेवन करने से बाल स्वस्थ होने के साथ साथ बालों को सफ़ेद होने से रोकता हैं।
हृदय को स्वस्थ रखने में :- ह्रदय मानव शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग होता हैं क्योकिं ह्रदय ही शरीर के हर एक अंग तक खून का संचालन करता हैं। खजूर का नियमित सेवन करने से ह्रदय को स्वस्थ रखने में मदद मिलती हैं। खजूर में एंटीऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं जो धमनियों को स्वस्थ रखते हैं और खून का सही तरीके के से संचालन होता हैं और ह्रदय संबंधी रोग भी होने से रोकता हैं।
हड्डियों को मजबूत करने में :- खजूर का सेवन हड्डियों के लिए फायदेमंद होता हैं, क्योकि खजूर में कॉपर, मैगनीज, कैल्शियम और मैग्नीशियम पाया जाता हैं जो हड्डियों को मजबूती प्रदान करने के साथ साथ हड्डियों की बीमारियों से भी दूर रखता हैं खजूर में विटामिन भी पाया जाता हैं जो खून को गाढ़ा करने के साथ साथ हड्डियों को मेटाबॉलाइज करने में मदद करता हैं।
रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में :- खजूर का नियमित सही मात्रा में सेवन करने से हमारी रोग प्रतिरोधक को बढ़ाने में मदद करता हैं क्यूंकि खजूर में प्रोटीन, आयरन और विटामिन भरपूर मात्रा में होता हैं जो शरीर को ऊर्जा प्रदान करता हैं जिससे शरीर में रोग प्रतिरोधक बढ़ती हैं। जिससे हमे बहुत सारी बीमारी से बचने में मदद मिलती हैंl
खजूर के अन्य फायदे :- खजूर का नियमित सेवन करने से शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ होते हैं, खजूर में फाइबर भरपूर मात्रा में होता हैं जो बवासीर की समस्या को कण्ट्रोल करता हैं और इसका सेवन करने से दिन भर शरीर में ऊर्जा का संचार बना रहता हैं जिससे थकान और कमजोरी नहीं महसूस होती हैं। जो लोग मोटापे से परेशान हैं उनके लिए खजूर का सेवन बहुत फायदेमंद हैं क्यूंकि खाने में फाइबर की मात्रा शामिल होने से हमे भूख कम लगती हैं और बार बार खाने का मन नहीं करता हैं जिससे पेट की चर्बी को कम करने में मदद करता हैं। खजूर के फल में विटामिन सी और विटामिन डी काफी मात्रा में पाया जाता हैं जो त्वचा को चमक दार और स्वस्थ बनाये रखता हैं ।