किशमिश खाने के फायदे और नुकसान Kishmish khane ke fayde aur nuskan In hindi

किशमिश एक ड्राई फ्रूट्स हैं, किसमिस का स्वाद मीठा होने के साथ यह शरीर की कई शारीरिक और मानसिक परेशानी से निजात भी दिलाता हैं। हमारे घरो में जब भी कुछ मीठा पकवान बनता हैं तो उसमे किशमिश जरूर डाली जाती हैं। इसके साथ साथ हाजमा को ठीक करने में, शरीर की ऊर्जा बढ़ाने में बहुत फायदेमंद हैं। किसमिस का सेवन आप सुखी और पानी में भिगोकर भी कर सकते हैं दोनों प्रकार से सेवन करने से बहुत फायदे होता हैं। इसमें कई पोषक तत्व जैसे – विटामिन, फाइबर और खनिज पाए जाते हैं । किसमिस को अंगूर से बनाया जाता हैं अंगूर की लगभग 3 हफ़्तों से ज्यादा धूप में सूखा कर बनाया जाता हैं ।

किसमिस के फायदे :-

ऊर्जा बढ़ाने में :- किसमिस कार्बोहाइड्रेट का प्राकृतिक स्त्रोत माना जाता हैं, किसमिस का सेवन करने से यह वर्कआउट के समय खून में ग्लूकोज के स्तर को बना कर रखता हैं, जिससे शरीर में ऊर्जा बनी रहती हैं, शरीर में ऊर्जा बनाये रखने के लिए किसमिस का सेवन जरूर करना चाहिए।

बालों को स्वस्थ रखने के लिए :- नियमित रोज से किसमिस का सेवन करने से बाल चमकदार और सुन्दर होते हैं, काली किसमिस में विटामिन C होता हैं जो बालो के झड़ने की समस्या को दूर करने बालो को बढ़ने में मदद करता हैं। काली किसमिस का सेवन करने से बालो का झड़ना रोकने में मदद करती हैं। सिर की रुसी, खुजली को भी रोकने में मदद करती हैं।

 kismis khane ke fayde

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में :- किसमिस का सेवन करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करता हैं, इसमें विटामिन बी और विटामिन सी बहुतायत में पाया जाता हैं। जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ा देता हैं जिससे शरीर को कई बीमारियों से लड़ने की ताकत मिलती हैं। किसमिस में एंटी-इंफ्लेमेटरी के गुण होते हैं जो संक्रमण को रोकने के साथ साथ कई बीमारियों से भी बचाते हैं।

त्वचा की देखरेख में :- किसमिस का सेवन करने से त्वचा के लिए बहुत लाभदायक होता हैं, नियमित रूप से किसमिस का सेवन करने से त्वचा को भरपूर पोषण मिलता हैं। जिससे त्वचा चमकदार होती हैं और चेहरे की झुर्रियों को भी रोकता हैं। यहाँ त्वचा की क्षतिग्रस्त कोशिकाओं सही करता हैं। किसमिस खाने से खून को साफ़ करता हैं जिससे त्वचा की सेहत अच्छी बनी रहती हैं।

हड्डियों को स्वस्थ रखने में :- भीगी किशमिश का सेवन करने से जो लोग शारीरिक रूप से कमजोर होते हैं उनके लिए बहुत लाभदायक होता हैं। किशमिश में बोरॉन की मात्रा भरपूर पाई जाती हैं जो हड्डियों के निर्माण में बहुत सहायता करता हैं और  कैल्शियम भी होने के कारण शरीर में ताकत में साथ साथ हड्डियों को मबजूत बना देती हैं। नियमित रूप से रात को पानी में किशमिश की भीगा कर सुबह भीगी हुई किशमिश को खाने से शरीर को ताकत और हड्डियाँ स्वस्थ और मजबूत रहती हैं।

दाँत स्वस्थ रखने में :- किशमिश का सेवन करने से दांतो के कीटाणु दूर रहते हैं, किशमिश में ओलीनोलिक एसिड पाया जाता हैं जो दांतो को सड़ने से रोकता हैं, जिससे दाँत स्वस्थ रहते हैं, किशमिश में बोरॉन होता हैं जो दांतो को सफ़ेद करने में मदद करता है और कैल्शियम भी होता हैं जो दाँत को छिलने से रोकने में मदद करता है और किशमिश का सेवन करने से जीवाणुओं के बढ़ने का खतरा कम होता हैं और दाँत मजबूत रहते हैं।

मधुमेह नियंत्रित करने में :- किशमिश का सेवन करने से मधुमेह की नियंत्रित करने में मदद मिलती हैं, कुछ लोगो का कहना होता हैं की मधुमेह के रोगी को किशमिश का सेवन नहीं करना चाहिए। लेकिन ये गलत बात हैं नियमित रूप से सही मात्रा में किसी का सेवन करने से मधुमेह को नियंत्रित करने में मदद मिलती हैं।

यौन स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में :- किशमिश का सेवन करने से यौन स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद मिलती हैं, एक शोध के अनुसार किशमिश में बोरॉन नामक मिनरल पाया जाता हैं, जो पुरुष और महिलाओ, दोनों में हार्मोन को बढ़ाने में मदद करता हैं जिससे यौन स्वास्थ्य को बेहतर बना सकते हैं।

इसे भी पढ़े –

Leave a Comment