मैहर, भारत देश के मध्यप्रदेश के सतना जिले में स्थित एक बहुत ही खूबसूरत शहर हैं। मैहर एक हिन्दू तीर्थस्थल भी हैं। मैहर को माँ शारदा माता का पावन धाम भी कहा जाता हैं। यहाँ पर हर दिन श्रध्दालु का आना जाना लगा रहता हैं। इसके अलावा मैहर के आस पास में कौन- कौन सी जगह /Maihar me ghumne ki jagah घूमने के लिए अच्छी हैं और वहाँ तक आने जाने के क्या क्या साधन हैं।
मैहर में क्या फेमस है। What is famous in Maihar
1. माँ शारदा माता मंदिर
2. आल्हा ऊदल मंदिर
3. आल्हा ऊदल ताल
4. बड़ा अखाडा मंदिर
5. नीलकंठ मंदिर और आश्रम
6. बड़ी खेरमाई मंदिर
7. ओइला मंदिर
8. केजीएस मंदिर
9. पंनीखोह जलप्रपात
10. मैहर का किला
माँ शारदा माता मंदिर। Maa Sharda Mandir
मैहर में सबसे ज्यादा लोग माँ शारदा के मंदिर आते हैं, माँ शारदा का यह मंदिर बहुत ही प्रसिध्द हैं। माँ शारदा का मंदिर त्रिकूट पर्वत की चोटी में बना हुआ हैं। जहाँ पर माँ शारदा विराजमान हैं। साथ ही मंदिर में चारो ओर अन्य देवी देवताओ की मूर्ति भी हैं। माँ शारदा के मंदिर तक जाने के लिए आपके पास दो साधन होते हैं। एक तो नीचे से ऊपर तक के लिए सीढ़िया बनी हुई हैं जिससे आप मंदिर तक पहुंच सकते हैं और मंदिर तक जाने ले लिए रोपवे की भी सहायता ले सकते हैं।
त्रिकूट पर्वत की चोटी में बसा माँ शारदा का मंदिर बहुत की खूबसूरत हैं और साथ ही यह क्षेत्र हरियाली से भरा हुआ हैं। ऊपर से चारो ओर देखने पर बहुत ही खूबसूरत नजारा देखने के लिए मिलता हैं।
FAQ About Maihar me ghumne ki jagah
1. मैहर की सीढ़ी कितनी है। How much is the ladder of Maihar
मध्यप्रदेश के सतना जिले में स्थित मैहर में माँ शारदा मंदिर हैं। यह मंदिर त्रिकूट पर्वत की चोटी में बना हुआ हैं। मंदिर तक पहुंचने के लिए 1001 सीढ़ियों पर चढ़ना पड़ता हैं। मंदिर तक आने के अन्य रास्ते भी हैं। सड़क मार्ग से भी पहाड़ी के ऊपर तक जा सकते हैं। और आज कल रोपवे की भी सुविधा हैं।
2. मैहर का मंदिर कितने बजे खुलता हैं। What time does Maihar temple open
मैहर में माँ शारदा के मंदिर का पट सुबह 5 बजे खुलता हैं और फिर यह रात्रि को 9 बजे बंद हो जाता हैं। 9 बजे के बाद मंदिर में किसी को भी जाने की अनुमति नहीं दी जाती हैं। माँ शारदा के मंदिर में दिन में 3 बार आरती होती हैं। सुबह में आरती 5:30 बजे फिर दोपहर में आरती 1 बजे और शाम के समय में 7 बजे आरती होती हैं।
3. मैहर माता की पूजा कौन करता है। Who worships Maihar Mata
ऐसा कहा जाता हैं कि माँ शारदा मंदिर में जब मंदिर का पट बंद करके पुजारी त्रिकूट पर्वत की चोटी से नीचे आ जाते हैं और फिर जब मंदिर के आस पास कोई नहीं करता हैं। तब दो वीर योध्दा जो माता में बहुत बड़े भक्त हैं। आल्हा और ऊदल अदृश्य हो कर आते हैं और माँ शारदा की पूजा करते हैं। मंदिर के पुजारी के आने से पहले दोनों भाई पूजा करके चले जाते हैं।
4. मैहर स्टेशन से मंदिर कितनी दूर है। How far is the temple from Maihar station
मैहर स्टेशन से माँ शारदा देवी का मंदिर लगभग 4 KM दूर हैं। मैहर स्टेशन से मंदिर तक आने के लिए आपको ऑटो और अन्य साधन मिल जाते हैं।
5. मैहर कब जाना चाहिए। When should Maihar go
मैहर में लोगो का आना जाना हमेशा लगा रहता हैं। लेकिन यह पर अक्टूबर- नवंबर में नवरात्री के समय माँ शारदा का दर्शन करने के लिए लोगो दूर दूर से आते हैं। यहाँ पर नवरात्री में हर दिन लाखो लोग दर्शन करने के लिए आते हैं।
6. मैहर तक कैसे जाये।How to reach Maihar
मैहर जाने के लिए आपको रेल मार्ग, सड़क मार्ग से आसानी से आ सकते हैं। सड़क मार्ग से आने पर मैहर भारत के अन्य शहरो के साथ बहुत अच्छी तरह से जुड़ा हुआ हैं। भारत के किसी भी हिस्से से आप बहुत ही आसानी से आ सकते हैं। रेल मार्ग से आने पर आप मैहर स्टेशन तक आसानी से आ सकते हैं। फिर वहां से मंदिर तक जाने के लिए आपको अन्य सुविधा मिल जाती हैं।
यह पोस्ट (मैहर में घूमने की जगह।। Place to visit in Maihar) आपको बहुत पसंद आई होगी। इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करे।