दोस्तों, आज हम मखाना के बारे में जानेगे, कि मखाना/Makhana खाने से क्या- क्या फायदे और नुकसान होता हैं। मखाना, कमल के बीज को कहते हैं। मखाना को सूखे मेवे के रूप में हर जगह उपयोग में लिया जाता हैं। यह खाने में बहुत ही ज्यादा हेल्दी और पोषक तत्व से भरा होता हैं। और यह वजन में बहुत ही हल्का होने के साथ- साथ पोषक तत्व से भरा हुआ होता हैं। मखाने को कई अन्य नाम से भी जाना जाता हैं। जैसे कि कमल का बीज, फूल मखाना इत्यादि नाम से जाना होता हैं।
मखाने के बीज सफ़ेद रंग के छोटे- छोटे होते हैं। मखाना के बीज को दिसंबर से जनवरी के बीच में बोया जाता हैं। और अप्रैल आते- आते मखाना के पौधो में फूल आने शुरू हो जाते हैं। जुलाई आते-आते मखाना के फूल पानी की सतह में तैरते नजर आने लगते हैं। इसके फल बहुत ही ज्यादा कांटेदार होते हैं। ज्यादा वजन होने के कारण इसके फूल पानी के नीचे जा कर बैठ जाते हैं। फिर इसके बाद फल को काट करके 2-3 महीने तक सूर्य की तेज धूप में अच्छी तरह से सुखाया जाता हैं। फिर इसके बाद मखाना बनता हैं।
मखाने की खेती पानी से भरे तालाबों में ज्यादातर की जाती हैं। भारत में मखाने की खेती मुख्य रूप से बिहार के मिथिलांचल में ज्यादा होती हैं। मखाने की खेती करने में किसी भी प्रकार के कोई कीटनाशक का उपयोग नहीं किया जाता हैं। मखाना की खेती भारत के साथ- साथ रूस, चीन, कोरिया और जापान में भी की जाती हैं। इसे गर्मी और ठंडी दोनों ही मौसम में खाया जाता हैं। क्योंकि इसकी तासीर बहुत ही ठंडी होती हैं। इसे कई प्रकार से जाता हैं। कुछ लोग मखाने को घी में भूनकर खाते हैं। इस मसलो के रूप में भी बहुत उपयोग में लिया जाता हैं।
मखाने के औषधीय गुण :-
मखाने में कई प्रकार के औषधीय गुण होते हैं, जो हमारे शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद होता हैं। इसमें सबसे ज्यादा प्राकृतिक एंजाइम होते होते हैं। इसके अलावा इसमें मैग्नीशियम, प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट भी पाए जाते है। यह एक एंटीऑक्सीडेंट होता हैं। इसका सेवन पाचन तंत्र को सही करने में, बुखार में और दस्त में भी किया जाता हैं।
मखाना खाने के फायदे :-
1. वजन को कम करने के लिए मखाने का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद होता हैं। इसका सेवन करने से मोटापा की समस्या को कम करने में मदद मिलती हैं। इसमें एथेनॉल अर्क पाया जाता हैं को फैट सेल्स को निंयत्रित करके मोटापा को कम करने में मदद करता हैं।
2. मखाना ऐसा सूखा मेवा होता होता हैं, हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को निंयत्रित करने में बहुत ही ज्यादा काम होता हैं। इसीलिए बीपी की समस्या को निंयत्रित करने के लिए मखाने का सेवन कर सकते हैं।
3. कई लोगो को नींद न आने की समस्या बहुत ज्यादा होती हैं। लेकिन यदि नियमित रूप से मखाने का सेवन करने से नींद की समस्या से निजात मिल जाता हैं।
4. मखाने में एंटी-माइक्रोबियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी के गुण पाए जाते हैं जो मसूड़ों के सूजन और सड़न दोनों के प्रभाव को कम करता हैं। जिससे दातों की सड़न को रोकने में मदद करता हैं। मखाने का सेवन करने से दन्त और मसूड़ों के लिए बहुत फायदेमंद होता हैं।
5. गर्भवती महिलाओ के लिए मखाने का सेवन करना फायदेमंद होता हैं। इसमें कई तरह के पोषक तत्व जैसे- आयरन, पोटेशियम, मैग्नीशियम और प्रोटीन पाया जाता हैं। इसका उपयोग कई प्रकार में व्यजनो में मिलाकर कर सकते हैं। मखाना गर्भवस्था के समय और प्रसव के बाद होने वाली शारीरिक कमजोरी को दूर करने में मदद करता हैं।
6. मखाना में कैल्शियम की पर्याप्त मात्रा में पाया जाता हैं। इसीलिए मखाना का नियमित सेवन करने से गठिया के मरीजों के लिए फायदेमद होता हैं। और साथ ही किडनी को भी मजबूत करने के लिए इसका सेवन किया जाता हैं।
7. जिन व्यक्तियों को अधिक भूख लगने की समस्या होती हैं। उन्हे मखाने का सेवन जरूर करना चाहिए। क्योंकि मखाना एंटी ऑक्सीडेंट्स होता हैं। जिससे मखाना खाने के बाद पेट भरा- भरा लगता हैं।

मखाना/Makhana खाने के नुकसान :-
मखाना का अत्यधिक मात्रा में फाइबर पाया जाता हैं। इसीलिए मखाना का ज्यादा सेवन करने से पेट में गैस की समस्या और ऐठन होने लगती हैं। कई बार दस्त भी लगने लगती हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
1. 1 दिन में मखाना कितना खाना चाहिए?
एक दिन में मखाना 25-30 ग्राम खाना चाहिए। क्योंकि मखाना में कैलोरी की संख्या काफी कम होती हैं, इसका ज्यादा सेवन करने से बहुत सारी समस्या हो सकती हैं।
2. मखाना खाने का सबसे अच्छा समय क्या है?
मखाना खाने का सबसे अच्छा समय सुबह का होता हैं। मखाने का सेवन करने से पेट भरा हुआ लगता हैं जिससे जल्दी भूख नहीं लगती हैं। यदि मखाना को घी के साथ फ्राई करने खाते हैं तो इसे पचाना बहुत ही आसान होता हैं।
3. मखाना को दूध में कैसे खाएं?
मखाना को दूध में भिगो कर खाने से ताकत और एनर्जी मिलती हैं। यदि पुरुष मखाना का सेवन दूध के साथ करता हैं तो उसे यौन स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद मिलती हैं।
4. वजन घटाने के लिए मखाना कब खाना चाहिए?
वजन घटाने के लिए मखाना का सेवन दोपहर में नाश्ते के रूप में करना चाहिए। दोपहर में खाने से पेट भरा हुआ रहता हैं जिससे भूख बहुत लग लगती हैं। जो वजन कम करने में मदद करता हैं।
दोस्तों, आशा करता हूँ कि हमारे द्वारा दी गयी जानकारी आपको बहुत अच्छी लगी होगी। यदि आपका कोई सवाल हो या आपकी कोई राय हो तो Comment Box में Comment करके जरूर बताये। हमारे इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ने के लिए धन्यवाद।