मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के शिवराज सिंह चौहान के द्वारा चलाई गयी लाड़ली बहना योजना में कुछ बदलाव देखे गए हैं। अभी तक लाड़ली बहना योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक महिला की उम्र 23 वर्ष से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए, लेकिन अब इस बदल कर 21 वर्ष से ऊपर की अविवाहित लड़कियाँ भी लाभ उठा सकती हैं।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी ने राम नवमी के पावन अवसर पर आयोजित शिव शक्ति संवाद के दौरान बताया गया हैं। मुख्यमंत्री जी ने कहा लाड़ली लक्ष्मी योजना का लाभ 21 वर्ष की ही लड़कियाँ ले पा रही हैं इसीलिए जो लड़की लाड़ली लक्ष्मी योजना का लाभ 21 वर्ष के बाद उनके विवाह तक 1000 रूपये प्रतिमाह देने का विचार किया जा रहा हैं।
मुख्यमंत्री जी ने कहा लाड़ली लक्ष्मी बेटी को कोई परेशानी न हो इसलिए विवाह तक 1000 प्रतिमाह देने को कहा गया हैं। लेकिन अभी सरकार के द्वारा इस पर कोई चर्चा नहीं हुई हैं और न ही कोई भी जानकारी दी गयी है।
सरकार के द्वारा इस योजना को लाने का कारण हैं की जो लड़की लाड़ली लक्ष्मी योजना का लाभ 21 वर्ष तक ली उसके बाद विवाह तक लाड़ली बहना योजना का लाभ ले। जन्म से विवाह तक लड़की को सरकार के द्वारा मदद मिलेगी।
पहले से ही भाजपा के कुछ वरिष्ठ विधायकों का कहना था की आयु सीमा के कुछ बदलाव करना चाहिए और साथ ही अविवाहित लड़कियों को भी इस योजना का लाभ मिलना चाहिए। लेकिन अभी इसका निर्णय सरकार ने नहीं लिया हैं।