रीवा (REWA),भारत के मध्य प्रदेश राज्य का एक जिला हैं, रीवा का मुख्यालय भी वही स्थित हैं। रीवा शहर, मध्य प्रदेश राज्य की राजधानी भोपाल से 420 KM पूर्वोतर और जबलपुर से 230 KM उत्तर में स्थित शहर हैं। रीवा शहर मध्यप्रदेश राज्य के विंध्य पठार का एक हिस्सा हैं। इसके साथ ही रीवा में घूमने की जगह/Rewa Me Ghumne ki Jagah भी बहुत सी हैं।
ब्रिटिश काल के शासनकाल में रीवा को विंध्यप्रदेश की राजधानी बनाया गया था। रीवा ब्रिटिश काल से ही प्रसिध्द और ऐतिहासिक विरासत के रूप में जाना जाता हैं। यह प्राचीन किलो और प्राकृतिक नदी – झरनो, हरा- भरा वन से गिरा हुआ हैं। यहाँ पर कई ऐसे स्थान हैं जो पूर्ण भारत में प्रसिध्द हैं ।
मध्यप्रदेश का रीवा जिला पश्चिम से सतना से, पूर्व- दक्षिण से सीधी से और उत्तर में उत्तरप्रदेश से जुड़ा हुआ हैं। यहाँ पर टोंस, बीहर और बिछिया नदी और इनकी सहायक नदी हैं जो पुरे जिले को सिचिंत करती हैंl रीवा जिला के जंगलो में सफ़ेद बाघ की नस्ल पाई जाती हैं।
रीवा में घूमने की जगह ।।Rewa Me Ghumne ki Jagah
1. क्योटी जलप्रपात
2. चचाई जल प्रपात
3. पुरवा जल प्रपात
4. रीवा किला
5. गोविन्दगढ़ पैलेस
6. मुकुंदपुर चिड़ियाघर
7. देउर कोठार
8. रानी तालाब
9. वेंकट भवन
10. भैरो बाबा की मूर्ति
11. बघेल संग्रहालय
12. बहुती जलप्रपात
रीवा में घूमने की जगह ।।Rewa Me Ghumne ki Jagah
1. क्योटी जलप्रपात
क्योंटी जलप्रपात रीवा जिले में घूमने की सबसे अच्छी जगह में से एक हैं, यह भारत का 24वां सबसे ऊंचा जलप्रपात हैं। यह रीवा शहर से 43 KM दूर सिरमौर रोड में स्थित हैं। सिरमौर पहुंच कर वहाँ से 8 kM आगे क्योंटी जलप्रपात हैं।
क्योंटी जलप्रपात एक प्राकृतिक पर्यटन स्थल हैं। यह झरना बेहद ही खूबसूरत हैं। यह जलप्रपात मोहना नदी में बना हुआ हैं। यहाँ पर बरसात में मौसम में जाने पर बहुत ही खूबसूरत लगता हैं। यह झरना पहाड़ियों से नीचे गिरता हैं जो एक अद्भुत दृश्य बनाता हैं। यहाँ पर आपको शिव जी का मंदिर भी मिलेगा। आपको झरने से नीचे घाटी तक जाने को मिलता हैं।
मकर संक्राति के अवसर पर यहाँ पर बहुत ही विशाल मेले का आयोजन किया जाता हैं। यह मेला 8 दिनों तक लगा रहता हैं। आपको यहाँ पर बहुत दूर- दूर के लोग आते जाते मिलेंगे। क्योटी रीवा में घूमने की जगह/Rewa Me Ghumne ki Jagah में सबसे अच्छी जगह हैं।
2. चचाई जल प्रपात।। Chachai Waterfall Rewa
चचाई जल प्रपात, रीवा जिले से 45 KM दूर सिरमौर रोड में स्थित हैं। यह 130 मीटर से ज्यादा ऊंचाई बना हैं और साथ ही मध्यप्रदेश का दूसरा सबसे ऊँचा झरना हैं। यह झरना बीहर नदी पर बना हुआ हैं बीहर नदी का ही पानी के द्वारा सिरमौर में स्थित पावर में बिजली बनाई जाती हैं। बरसात में समय में इस जलप्रपात का दृश्य देखने लायक होता हैं और घूमने के लिए बहुत की अच्छी खूबसूरत स्थान हैं।

3. पुरवा जल प्रपात ।। Purwa Waterfall Rewa
पुरवा जल प्रपात, रीवा जिले से 32 km दूर सेमरिया रोड में स्थित हैं। रीवा में कई प्राकृतिक झरनो में से एक हैं। मैहर में कैमोर पर्वत से निकल कर रीवा के पठार में बहती हुई निर्मित नदी टमस नदी में बना हुआ वॉटरफॉल हैं।
जब नदी की तेज बहाव से बहता हुआ पानी झरने के रूप में नीचे गिरता हैं तो यह दृश्य बहुत ही खूबसूरत होता हैं और झरने के पास जाने पर वहां की ठंडी हवाओ के साथ साथ पानी की छोटी छोटी बुँदे आपको बहुत ही अच्छा फील कराती हैं। यहाँ पर फोटोग्राफी के लिए सेल्फी पॉइंट भी बनाया गया हैं। जिससे वहां पर जा कर वहां की यादों को भी एकत्रित कर सकते हैं।
4. रीवा किला ।। Rewa Fort
रीवा शहर में एक ऐतिहासिक किला हैं। जो घूमने के लिए बहुत अच्छी जगह हैं और यह शांति पूर्ण स्थान हैं और यहाँ पर दो मंदिर हैं जिसमे से एक भगवान शिव और दूसरा राधा-कृष्णा का हैं। रीवा का किला बघेल राजा के द्वारा बनाया गया था। यह बीहर और बिछिया नदी के किनारे बना हुआ हैं। ऐतिहासिक किला रीवा में घूमने की जगह/Rewa Me Ghumne ki Jagah में सबसे अच्छी जगह हैं।
5. गोविन्दगढ़ पैलेस ।। गोविंदगढ़ Palace
भारत के मध्यप्रदेश के गोविन्दगढ़ क्षेत्र में एक प्रसिध्द किला हैं, जिसे रीवा के शासक के द्वारा बनवाया गया था। यह गोविन्दगढ़ झील के किनारे बना हुआ हैं। महल के परिसर में कई इमारते और मंदिर हैं।
6. मुकुंदपुर चिड़ियाघर ।। Mukundpur Tiger Safari
मुकुंदपुर चिड़ियाघर , रीवा से 16 दूर हैं। यहाँ पर लगभग 170 से अधिक प्रकार के अन्य प्राणी पाए जाते हैं। जो लोगो के आकर्षण का केंद्र हैं। यह मुख्य रूप से वाइट टाइगर के लिए प्रसिध्द हैं। दो सफ़ेद बाघ के साथ- साथ बब्बर शेर के भी जोड़े देखने को मिलते हैं।
FAQ About Rewa Me Ghumne ki Jagah
1. रीवा का पुराना नाम क्या है ?
रीवा को कई नामों से जाना जाता हैं। रीवा को तानसेन की धरती भी कहा जाता हैं। रीवा के राजा रामचंद्र के दरबार में तानसेन थे। इसे सफ़ेद शेरो की भूमि भी कहा जाता हैं। 1956 के पहले रीवा विंध्य प्रदेश की राजधानी भी थी। इसका पुराना नाम भथा था।
2. रीवा में कितने वाटरफॉल है ?
रीवा जिला, मध्यप्रदेश का एक ऐसा जिला हैं। जिसे जलप्रपातों का शहर भी कहा जाता हैं। रीवा जिले के चारो ओर जलप्रपात हैं। जिले के अंदर बीहर नदी का सुन्दर नजारा देखने को मिलता हैं। वही रीवा जिला से कुछ दूर पर ही क्योटी जलप्रपात, चचाई जलप्रपात, पुरवा जलप्रपात और बहुती जलप्रपात हैं जो रीवा भी सुंदरता को बढ़ा देते हैं। वही रीवा में चार वॉटरफॉल हैं। क्योटी जलप्रपात भारत का 24 वॉ सबसे ऊँचा वॉटरफॉल हैं।
यह पोस्ट (रीवा में घूमने की जगह ।।Rewa Me Ghumne ki Jagah) आपको बहुत ही पसंद आई होगी। साथ ही इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।