दोस्तों आज हम इस सतना जिला के बारे में जानेगे, सतना की रोचक जानकारी और कुछ अन्य बातें जो अभी हर किसी को नहीं पता हैं, अब हम सतना में घूमने की जगह/Satna Me Ghumne Ki Jagah के बारे में बात करते हैं।
सतना जिला भारत में मध्यप्रदेश का एक बहुत की अच्छा शहर हैं जो मध्यप्रदेश राज्य में 7 वां सबसे बड़ा शहर और आबादी के अनुसार यह शहर 8 वां सबसे अधिक आबादी वाला जिला हैं। सतना शहर मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से लगभग 500 KM पूर्व में स्थित हैं और यह शहर लगभग 111.9 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ हैं।

कुछ समय पहले ही सतना शहर को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने स्मार्ट सिटी मिशन के तहत सतना शहर को भारत के 100 भारतीय शहरो में से एक चुना गया हैं।
सतना शहर मध्यप्रदेश के रीवा संभाग में का एक जिला हैं जिसका प्रशासनिक मुख्यालय सतना शहर में ही स्थित हैं। यह मुख्य रूप से सीमेंट फैक्ट्री और सीमेंट के उत्पादन के कारण भारत में विख्यात हैं।
सतना में घूमने की जगह/Satna Me Ghumne Ki Jagah
सतना शहर के चारों ओर आपको घूमने के जगह मिल जाएगी। सतना शहर में भारत के प्राचीन कल के इतिहास के साथ-साथ कई धार्मिक स्थल और पुरातात्विक स्थल की तरफ ले जाएगी।
सतना में मुख्य घूमने की जगह/Satna Me Ghumne Ki Jagah
1. चित्रकूट धाम
2. मैहर धाम – माँ शारदा देवी
3. रामवन धाम
4.बिरसिंहपुर
5. पन्नीखोह जलप्रपात
6. धारकुंडी आश्रम
7. परसमनिया पर्वत
8. भरहुत स्थल
9. आल्हा उदल अखाडा स्थल
10. माधवगढ किला
1. चित्रकूट धाम
चित्रकूट,सतना शहर से 60 KM दूर स्थित हैं और यह सतना के पास घूमने के लिए सबसे अच्छा पर्यटन स्थल में से एक हैं। यह मुख्य रूप से हिन्दुओ का प्रमुख तीर्थ स्थल हैं। पौराणिक कथाओ के अनुसार कहा जाता हैं यहाँ पर भगवान श्रीराम के वनवास काल का एक सबसे बड़ा हिस्सा रहा हैं। चित्रकूट और उसके आस पास स्थान पर ऐसे अवशेष देखने को मिलते हैं।
प्राचीन कथाओ के अनुसार भगवान श्री राम ने अपने वनवास काम के 14 वर्षो में से 11 वर्षो का समय चित्रकूट और उसके आस पास रह कर बिताये हैं फिर उसके बाद श्री राम पंचवटी नासिक चले गए वही पर माता सीता का रावण ने हरण किया था।
चित्रकूट मंदाकनी नदी के किनारे स्थित हैं, यहाँ पर लोग भारत के हर एक हिस्से से आते हैं, यह स्थान प्राकृतिक सुंदरता से भरा हुआ हैं। यहाँ पर साल भर भक्तो का आना जाना लगा रहता हैं।
चित्रकूट एक ऐसा स्थान हैं जो दो राज्य में बसा हुआ हैं इसका कुछ हिस्सा मध्य प्रदेश और कुछ हिस्सा उत्तर प्रदेश में आता हैं। यहाँ पर त्रेता युग के इतिहास के बारे में भी पता चलेगा। चित्रकूट सतना में घूमने की जगह/Satna Me Ghumne Ki Jagah सबसे अच्छी जगहों में से एक हैं।
चित्रकूट के कुछ दर्शनीय स्थल
- रामघाट
- हनुमान धारा
- गुप्त गोदावरी
- कामदगिरि पर्वत
- सती अनुसुइया आश्रम
- सीता रसोई
- लक्ष्मण मंदिर
- भरत मिलाप स्थल
2. मैहर धाम – माँ शारदा देवी
मैहर, सतना शहर से 60 KM दूर स्थित हैं। मैहर जाने के लिए रोड वेज और रेल मार्ग दोनों में से जा सकते हैं। मैहर में माँ शारदा देवी का मंदिर हैं जो विंध्याचल पर्वत के त्रिकूट पर्वत की तलहटी में माता का मंदिर स्थित हैं।
मैहर शहर से माँ शारदा के मंदिर तक जाने के लिए दो रास्ते हैं । पहला रास्ता में 1059 सीढ़ी कड़ी चढ़ाई पैदल चल कर लेकिन अब सीढ़ियों को कम करने रास्ता आसान कर दिया गया हैं और दूसरा रास्ता रोपवे के द्वारा हैं जहाँ पर रोपवे का टिकट दे कर जा सकते हैं।

माँ शारदा देवी के मंदिर में श्रद्धालुओं का आना जाना हमेशा ही लगा रहता हैं, खास कर नवरात्री में समय में यहाँ पर श्रद्धालुओं की संख्या हर दिन लाखो में हो जाती हैं, और किसी भी अवसर पर लोग यहाँ आना पसंद करते हैं। नवरात्री में मैहर स्टेशन में हर एक ट्रैन रूकती हैं यह रेलवे का नियम हैं। गर्मी के दिनों में चढ़ाई चढ़ने के कारण कुछ लोगों बहुत तकलीफ होती हैं।
मैहर के आस पास घूमने की जगह
- नीलकण्ड मंदिर और आश्रम
- बड़ी खेरमाई मंदिर
- आल्हा उदल अखाडा स्थल
- बड़ा आखाड़ा मंदिर
- ओइला मंदिर
- के जी एस मंदिर
- पन्नी खोह जल प्रपात
3. रामवन धाम
रामवन धाम, सतना से रीवा जाते समय पड़ता हैं यह सतना से 15 KM दूर स्थित हैं। यहाँ पर आपको हनुमान जी की एक विशाल प्रतिमा देखने के लिए मिलेगी। कहाँ जाता है इस प्रतिमा की ऊंचाई हर साल बढ़ती रहती हैं। इसी कारण से लोग दूर दूर से यह देखने आते हैं। रामवन सतना में घूमने की जगह/Satna Me Ghumne Ki Jagah में से एक हैं।

जहाँ पर हनुमान जी प्रतिमा हैं वही पर श्री राम के पूरे जीवन का वर्णन किया गया हैं। इसके अलावा वहां पर कई अन्य मूर्तियों को देखने को मिलता हैं। यहाँ पर भगवान शिव जी का भी मंदिर हैं जहाँ पर शिव जी के पूरे परिवार की मूर्ति का दर्शन करने को मिलता हैं।
4.बिरसिंहपुर
बिरसिंहपुर, सतना से करीब 35 KM दूर हैं यहाँ सतना से सेमरिया जाते समय रास्तें में पड़ता हैं। यहाँ पर भगवान शिव की प्रतिमा हैं जिसे गैवीनाथ के नाम से जाना जाता हैं इसीलिए इस स्थान को गैवी नाथ का मंदिर कहा जाता हैं। मंदिर के आगे एक कुंड भी हैं जो मंदिर की शोभा में चार चाँद लगाता हैं।
FQA About Satna me ghumne ki jagah
1. सतना में कौन कौन से मंदिर है ?
सतना में घूमने के लिए कई मंदिर हैं।
- व्यंकटेश मंदिर, सतना
- माँ शारदा मंदिर, मैहर
- शिव मंदिर,बिरसिंहपुर
- चित्रकूट धाम
- तुलसी संग्रहालय,रामवन
- आल्हा उदल मंदिर
2. सतना जिला क्यों प्रसिद्ध है ?
सतना धार्मिक और ऐतिहासिक स्थल के लिए सबसे ज्यादा प्रसिध्द हैं। मैहर में माँ शारदा देवी का मंदिर और चित्रकूट धाम सबसे ज्यादा प्रसिध्द स्थान हैं, इन स्थानों में साल भर लोगो का आना जाना लगा ही रहता हैं।
यह पोस्ट सतना में घूमने की जगह।। Satna Me Ghumne Ki Jagah आपको बहुत पसंद आई होगी, इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करे। धन्यवाद आपका।
2 thoughts on “Top10 सतना में घूमने की जगह। Satna Me Ghumne Ki Jagah”