SRH vs RCB हाइलाइट्स आईपीएल 2023 का सीजन अंतिम छोर की तरह आ रहा हैं इसके साथ ही दर्शको को आईपीएल में ज्यादा मजा भी आने लगा हैं। SRH vs RCB के मैच के दौरान भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला हैं। यह मैच राजीव गाँधी इंटरनेशनल स्टेडियम हैदरबाद में खेला गया था। RCB ने टॉस को जीत करके पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया।
SRH की तरह से बैटिंग करने के लिए अभिषेक शर्मा और राहुल त्रिपाठी मैदान में उतरे, अपनी टीम को अच्छी शुरुआत नहीं दे पाए। चौथे ओवर में अभिषेक शर्मा 14 गेदो का सामना करके दो चौको की मदद से 11 बना कर ब्रेसवेल की गेंद में लोमरोर को अपना कैच दे बैठे। फिर मारक्रम अपनी को आगे बढ़ाने के लिए मैदान के आये और उसी ओवर में राहुल त्रिपाठी भी अपना कैच हर्षल पटेल को दे बैठे। फिर हेनरिच क्लासें आये और मारक्रम और हेनरिच क्लासें ने टीम को अच्छी शुरुआत दी।
मारक्रम 20 गेंद में 18 रन बना कर आउट हो गए। लेकिन हेनरिच क्लासें ने 51 गेदो का सामना करने हुए 6 छक्के और 8 चोको की मदद से एक शतकीय पारी खेलते हुए 104 रन बनाये और टीम को मजबूत बनाया। और हर्षल पटेल की गेंद में आउट हो गए। ग्लेंन फिलिप्स ने 4 गेंद का सामना करके 5 रन बनाये। हैरी ब्रूक 19 गेदो को सामना करते हुए 27 रन बना कर नाबाद रहे। इस तरह से 20 ओवर के समाप्त होने पर 186 रन का लक्ष्य RCB को दिया।
RCB ने 187 रनो के लक्ष्य का पीछा करते हुए। RCB को मजबूत शुरुआत देने के लिए विराट कोहली और RCB के कैप्टन फाफ दू प्लेसिस मैदान में आये। और RCB को प्लेऑफ में बने रहने के लिए भी ये मैच जीतना बहुत जरुरी हैं। विराट कोहली में पारी को अच्छी शुरुआत देते हुए इस आईपीएल में पहला शतक लगाया। विराट ने 63 गेदो का सामना करते हुए 12 चौके और 4 छक्के की मदद से 100 बनाये और फाफ दू प्लेसिस 47 गेदो में 7 चौके और 2 छक्के की मदद से 71 बना कर अपनी टीम को बहुत ही शानदार शुरुआत दी। और अपनी टीम को जीत के नजदीक ले गए। मैक्सवेल 3 गेंद में 5 रन बना कर और ब्रेसवेल 4 गेंद में 4 रन बना कर नाबाद रहे। इसी के साथ RCB ने इस मैच में 8 विकेट से जीत दर्ज की।
RCB ने इस मैच में SRH को 8 विकेट से हरा कर बहुत बड़ी जीत दर्ज की ।और RCB ने जीत के साथ पॉइंट टेबल में 14 अंको के साथ 4 स्थान में आ गयी और इस आईपीएल में क्वालीफाई करने के लिए अपना लास्ट मैच भी जीतना बहुत जरूर हैं।
SRH की टीम को मजबूत बनाने के लिए हेनरिच क्लासें ने 104 रन बनाये। लेकिन उनका ये शतक अपनी टीम को जीत दिलाने के काम नहीं आया। SRH की शुरुआत धीमी थी और गेंदबाजी में कुछ खास कमाल नहीं कर पाए। जो SRH की टीम की हार के लिए जिम्मेदार हैं।
IPL 2023 में फाफ दू प्लेसिस अभी तक में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। फाफ डू प्लेसिस 13 मैच खेल कर 702 रन बना कर पहले स्थान में हैं। और ऑरेंज कैप अपने नाम किया हैं। वही पर्पल कैप में मोहम्मद समी 23 विकटो के साथ सबसे आगे चल रहे हैंl RCB का लास्ट मैच GT के साथ हैं। RCB को इस आईपीएल में क्वालीफाई करने के लिए GT ने जीतना बेहद ही जरुरी है।